Monday, May 6, 2019

जानिए कब तक आ सकता है पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट | PSEB class 12 result.


   

  पीएसईबी 12वीं रिजल्ट की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। 
     पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी करेगा।
     पंजाब बोर्ड ने 1 मार्च से 29 मार्च, 2019 तक कक्षा 12 की परीक्षाएं आयोजित की थीं। 
     पिछले वर्ष 12वीं में कुल 65.97 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 
     मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस बार 8 मई के आसपास जारी कर सकता है।





PSEB 12th Result 2019: इस तरह चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- pseb.ac.in. पर जाएं।
- 12th Result  के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर रोल नंबर डालें।
- सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा।


पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) हर वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है। पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2019 और पीएसईबी 12वीं परीक्षा 2019 का आयोजन मार्च माह में होगा। पिछले अकादमिक वर्ष में पीएसईबी 10वीं की परीक्षा 12 मार्च से 21 मार्च 2018 तक और पीएसईबी 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 24 मार्च तक हुई थी। हर वर्ष करीब 5 लाख स्टूडेंट्स पीएसईबी 10वीं की परीक्षा देते हैं और करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स पीएसईबी 12वीं की परीक्षा देते हैं

लुधियाना की ही अमिषा अरोड़ा ने 98.44 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं में टॉप किया था। प्रभजोत जोशी 98.22 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और रिया 98 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। परीक्षा के नतीजे इस बार भी मई माह में जारी होने की संभावना है। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकेंगे।


No comments:

Post a Comment